रानीखेत में मां दुर्गा महोत्सव शुरू, मां दुर्गा पंडाल में हुई मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा,देवी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का तांता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज से गांधी चौक में मां दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में यहां गांधीपार्क में सुसज्जित मां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।पूजा में दीप उपाध्याय व हिमानी उपाध्याय तथा सुभाष अग्रवाल व कमलेश अग्रवाल ने यजमान की भूमिका निभाई जबकि पूजा मुख्य पुरोहित पं.विजय पांडे ने सम्पन्न कराई साथ में पं. शेखर चंद्र पंत ने सहयोग किया।
गांधी चौक के अलावा बैंक बिल्डिंग में भी‌ मां दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। जगह -जगह सजे मां दुर्गा पंडालों में आज पहली नवरात्र के दिन देवी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की आवाजाही सुबह से‌ बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सौनी खाद्य गोदाम के पास कैंटर खाई में गिरा, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल