नैनीताल डीएम व एसएसपी ने की शांति समिति की बैठक, उपद्रवियों को चिन्हित कर पुलिस को सूचना देने की अपील की

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी में बनभूलपुरा में हुए दंगे के बाद आज प्रशासन और पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग और कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र के इमाम, मौलाना सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी लोगों से शहर में अमन और चैन बनाए रखने की अपील करते हुए उपद्रवियों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन के हवाले कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने को कहा।

उन्होंने कहा प्रशासन नागरिकों को सुगम सुचारू सभी सुविधायें देने के लिए कृत संकल्प है।
उन्होंने शहर के जिम्मेदार नागरिकों से अपील की है कि अपराधिक प्रवृति के तत्वों की सूचना देने में अपनी भूमिका अदा करें ताकि इस प्रकार के लोगों को सजा दिलवाई जा सके। इसके लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर में सभी धर्मों के लोगों सौहार्द पूर्वक निवास करते है हमें इसी सौहार्द माहौल को बनाये रखना है। उन्होंने कहा हल्द्वानी शहर की जनता हमारा परिवार है इसकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर

उन्होंने कहा बनभुलपुरा क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक सामग्री समय-समय पर दी जा रही है साथ ही मरीजों एव गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलैंस की सेवा स्थल पर है। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है अधिकारियों से सम्पर्क कर उनकी समस्या का निदान किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की जनता हमारा परिवार है हम अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभायेंगे। हम अपने शहर के हालात खराब नही होने देंगे। उन्होंने सभी लोगांं से कहा है कि अराजक तत्वों की सूचना प्रशासन व पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कुछ लोगों ने गलत किया है उन्हें सजा दिलाने मे सहयोग करें। उन्होंने कहा निर्दोष व्यक्तियों पर कोई कार्यवाही नही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस ने करीब साढ़े तेरह लाख का गांजा पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट एबी बाजपेयी, ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, रेखा कोहली, एएसपी हरबंस सिंह, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के साथ ही गणमान्य, धर्मगुरू आदि लोग मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad