छावनी परिषद से छुटकारा पाने के लिए 26वें दिन भी धरने पर डटे रहे छावनी सिविल एरिया के बाशिंदे, जमकर की नारेबाजी
रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को रानीखेत छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में 26वें दिन भी जारी रहा।
आज धरने में तय किया गया जिलाधिकारी व ब्रिगेडियर से रानीखेत के पर्यटन विकास को लेकर एक शिष्टमंडल मुलाकात करेगा।
बैठक में वक्ताओं ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में आंदोलन में सहभागिता करने का आह्वान किया।
आज धरने में व्यापार मंडल पदाधिकारी, छावनी परिषद के निवर्तमान सभासद, रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक , गैर राजनीतिक संगठनों ने सहभागिता की।


अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत