नेइका प्रबंध समिति के मनीष प्रबंधक व हर्ष अध्यक्ष चुने गए, सभी पदाधिकारियों का हुआ निर्विरोध चयन
रानीखेत: स्थानीय नेशनल इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव में हर्ष वर्धन पंत अध्यक्ष व मनीष भैसोड़ा प्रबंधक निर्विरोध चुने गए।
यहां नेशनल इंटर कॉलेज में चुनाव पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत के प्रतिनिधि प्रवीण चंद्र जोशी प्रधानाध्यापक राउमावि बजीना,चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चिलवाल प्रधानाध्यापक राउमावि चिलियानौला और सुनील जोशी प्रधानाचार्य नेइका की देख रेख में सम्पन्न चुनाव कार्यक्रम में हर्ष वर्धन पंत अध्यक्ष,नवल किशोर पांडे उपाध्यक्ष,मनीष भैसोड़ा प्रबंधक, सुधांशु भट्ट उप प्रबंधक और अजय पुनेठा कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, जन्मेजय उपाध्याय, मुकेश आर्या,कमल कुमार,अमित माहेश्वरी, देवाशीष, अनन्त भैसोड़ा, श्याम सिंह अधिकारी, श्रीमती रंजना चंद्रा, गोकुल जोशी,महेश त्रिपाठी, श्रीमती किरन जोशी, सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्र शेखर शर्मा ने किया।







रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार