कांंग्रेस के नव मनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में बोले नए जिलाध्यक्ष- भाजपा कर रही डराने -धमकाने की गंदी राजनीति

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां स्प्रिंग फील्ड में आज कांग्रेस के नव मनोनीत ज़िला अध्यक्ष नारायण सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ज़िला अध्यक्ष एस०सी० प्रकोष्ठ ललित मोहन आर्या , ज़िला उपाध्यक्ष एस०सी० नवीन आर्या, एस०सी० महिला प्रकोष्ठ ताड़ीखेत ब्लाक अध्यक्ष कंचन आर्या सहित विधानसभा युवा कांग्रेस रानीखेत के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट एवं संचलन गोपाल सिंह देव ने किया


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की ज़रूरत है। आज भाजपा डराने-धमकाने की गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गाँधी जी की सदस्यता को रद्द करने भाजपा की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा सरकार ने कोई भी कदम जनता के हित में नहीं उठाया। कहा कि बेरोज़गारी आसमान छू रही है, बेरोज़गारी अपने चरम पर है। भाजापा की केंद्र सरकार केवल हम दो-हमारे दो के फार्मूले पर चल कर केवल कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। वहीं भाजापा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। पेपर लीक मामले में कहा कि प्रदेश की भ्रष्ठ सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ लगातार छल किया है। कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां मदिरा के दामों घटाए वहीं रसोई गैस, बिजली-पानी की दरों में वृद्धि कर गरीब जनता की कमर तोड़ने का काम किया। नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा सर्वविदित है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का जुमला देने वाली भाजपा केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं का हर जगह पर शोषण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सौनी खाद्य गोदाम के पास कैंटर खाई में गिरा, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

कार्यक्रम में पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, अध्यक्ष हॉकी संघ अगस्त लाल साह , वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र लाल साह, पूर्व प्रमुख रचना रावत, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत पडलिया, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पूर्व प्रभारी भिकियासैंण हेमंत माहरा, त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला बिष्ट, ग्राम प्रधान शीला डोगरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, हेमंत रौतेला, मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान राजेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नीरज वाल्मीकि, धीरज कुमार, पूर्व जिला पंचायत प्रह्लाद सिंह, उप सचिव नीरज सिंह रावत, यूथ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, चंदन बिष्ट, जीतन जुयाल, दीप उपाध्याय, तरुण कुमार, कार्तिक भारती, प्रियांशु कुँवर्बी, विनीत कुँवर्बी, हिमांशु बिष्ट, सौरभ अधिकारी, मोहित, नेहा बेलवाल, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज में निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए फिर से आगे आए पूर्व छात्र-छात्रा एवं उनके परिवार