रानीखेत होटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, उमेश्वर सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप पांडेय सचिव चुने गए

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सोमवार‌ को रानीखेत होटल एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उमेश्वर सिंह बिष्ट (शिवानी होटल) अध्यक्ष और‌ दीप पांडेय (द रानीखेत कॉन्टिनेंटल) सचिव चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

एसोसिएशन के लिए उपाध्यक्ष सुबोध साह (होटल मेघदूत)कोषाध्यक्ष – अंशुल साह (होटल मयूर)उपसचिव – पावस जोशी (होटल कलावती रिट्रीट) को चुना गया। इसके अलावा त्रिभुवन शर्मा,अंजू रेखी,देवेंद्र कुवार्बी,जगदीश अग्रवाल,गोविंद सिंह बिष्ट,हिमांशु उपाध्याय,हीरा सिंह रावत,मयंक जोशी,अरविंद साह,देवांशु गंगोला,आनंद अधिकारी,प्रभात मेहरा कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी गई और आशा जताई कि उक्त सदस्य रानीखेत के टूरिज़्म को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ




    ADVERTISEMENTS Ad Ad