रानीखेत में नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट कल संभालेंगे कुर्सी, वरुणा अग्रवाल को अब गृह जनपद नहीं, संशोधित हुआ आदेश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत में नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद बुधवार को पहुंचेंगे।इधर , यहां की संयुक्त मजिस्ट्रेट का तबादला काशीपुर हो गया था। लेकिन अब उन्हें नैनीताल का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

रानीखेत में नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के बुधवार को पदभार संभालने की उम्मीद है । जानकारी के अनुसार आज वह अल्मोड़ा जिला मुख्यालय पहुंचे थे।इधर रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट का तबादला समान पद पर ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर किया गया था। वरूणा अग्रवाल का गृह जिला ऊधम सिंह नगर है इसलिए अब कार्मिक विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल जनपद भेजा है। हालांकि आदेश में कहा गया है पूर्व तैनाती स्थल पर अधिकारियों द्वारा आतिथि योगदान न दिए जाने के कारण वे संशोधित आदेश के अनुसार नवीन तैनाती स्थल हेतु कार्यमुक्त किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad