राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन एस एस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रानीखेत: स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा आज विद्यालय मुख्य मार्ग के आस-पास सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वयंसेवियों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बिंदू कोहली,विमला बिष्ट,गीता शर्मा,सुमन,अम्बिका आर्या, रेनू मठपाल,विजया तिवारी,पूनम पडलिया के नेतृत्व में विद्यालय मुख्य संपर्क मार्ग और विद्यालय परिसर की स्वच्छता का कार्य किया गया। स्वयंसेवियों द्वारा मार्ग के दोनों ओर उग आई बिच्छू घास की झाड़ियों का निस्तारण करते हुए स्थानीय लोगों से स्वच्छता रखने और सिंगल यूजर प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या कु.बिसौला देवी द्वारा स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना करते हुए सभी से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई ।



रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ