एन यू जे आई का शपथ समारोह कल रानीखेत में, प्रदेश पदाधिकारियों के पहुंचने पर जिला इकाई ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड की जिला इकाई अल्मोड़ा का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 30 जुलाई को रानीखेत क्लब में होगा |समारोह में आमंत्रित एन यू जे इंडिया के प्रदेश पदाधिकारियों का आज रानीखेत पहुंचने पर जिला इकाई से जुड़े पत्रकारों ने स्वागत किया।

एन यू जे जिला इकाई अल्मोडा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि 30 जुलाई को 1 बजे रानीखेत क्लब माल रोड में जिला इकाई के पदाधिकारियों को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी शपथ दिलाएंगे| शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद अल्मोडा अजय टम्टा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट आईoएoएसo जय किशन, छावनी परिषद के मुख्य अधिषाशी नागेश कुमार पांडेय सहित एनo यूo जेo उत्तराखंड प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवाड़, कुमाऊँ प्रभारी दिनेश जोशी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार, पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे|
महासचिव गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के इतिहास एवं पत्रकारों के हितों के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी जायेगी|
इधर, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय तलवाड़, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश जोशी, प्रदेश सचिव श्री मनोज लोहनी का जिला इकाई ने रानीखेत पहुंचने पर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष सतीश जोशी, महासचिव गोपाल सिंह बिष्ट, मुख्य संरक्षक नंद किशोर गर्ग, गोपाल नाथ गोस्वामी, प्रताप नेगी, बलवंत सिंह रावत, सोनू सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए