लोक संस्कृति कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के छोलिया दल के साथ‌ जमकर नाचे विदेशी पर्यटक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के विद्यार्थियों के छोलिया नृत्य के साथ विदेशी पर्यटक जमकर थिरके। यहां चिलियानौला स्थित भोले बाबा आयुर्वेदिक हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में आयोजित उत्तराखंड लोक संस्कृति कार्यक्रम में विद्यार्थियों के छोलिया नर्तक दल की प्रस्तुति पर विदेशी पर्यटक झूम उठे और खुद को नाचने से रोक‌ नहीं पाए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

उत्तराखंड लोक संस्कृति कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के 35 विद्यार्थियों की छोलिया नर्तक टीम ने संगीत शिक्षक डीसी जोशी के निर्देशन में लगभग 180 विदेशी पर्यटकों एवं बाबा के भक्तों के बीच उत्तराखंड का मशहूर लोकनृत्य छोलिया का भव्य प्रदर्शन कर विदेशी पर्यटकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। विदेशी पर्यटकों ने उत्तराखंड के लोगों, यहां के संगीत, प्राकृतिक सौंदर्य की भूरि -भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ट्रस्ट के प्रभारी डॉ अभय ने उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत को नई पीढ़ी के बच्चों को सिखाने व संजोने के लिए डीसी जोशी की तारीफ की और नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad