केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के केंद्रीय राज्य मंत्री पद पर सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त किया और इस महत्वपूर्ण दायित्व को प्रदान करने के लिए पीएम एवं केंद्रीय नेताओं का आभार ज्ञापित किया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय नेताओं की पारखी दृष्टि ने छोटे राज्य के एक प्रतिभा सम्पन्न नेता को बतौर केंद्रीय मंत्री देश सेवा का मौका दिया जिसका लाभ देश को मिलेगा वक्ताओं ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत राष्ट्र निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है उनके नेतृत्व में राष्ट्र को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान मिली है।
बैठक मेंपूर्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा दीप भगत, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती विमला रावत, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा रोहित शर्मा ,मदन कुवार्वी ,पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत ,विनोद भार्गव, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, महामंत्री ललित मेहरा, गिरधर किरोला ,जगदीश अग्रवाल, रामेश्वर गोयल, ललित कैलब ,विनोद आर्य ,संजय पंत , श्रीमती उमा रावत ,अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे, श्रीमती संगीता टम्टा, विमला आर्य कोषाध्यक्ष ,शंकर दत्त बुधौडी, अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विपिन भार्गव, युवा मोर्चा प्रकाश कुवार्बी, अल्पसंख्यक मोर्चा सुल्तान खान, तरुण जोशी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी परिषद् से आज़ादी का आंदोलन जारी, गांधी चौक में आज भी बदस्तूर जारी रहा धरना- प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *