पंडित नेहरू की 135वीं जयंती पर रानीखेत में ‌कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण,कहा भारत के तकनीकी और बुनियादी ढांचे को विकास मार्ग पर किया अग्रसर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती   के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।इस अवसर पर हुई गोष्ठी को  संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पांडे ने उनके देश के निर्माण में योगदान को याद किया।

 पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के सामने विभाजन का दंश भी था और देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी।उन सभी चुनौतियों से पार पाते हुए नेहरू जी ने 1947 से 1964 तक देश को संभाला। उन्होंने बड़े औद्योगिक, कृषि, सिंचाई और बिजली परियोजनाओं की विरासत छोड़ी। स्टील प्लांट स्थापित करने, बांधों के निर्माण और बिजली संयंत्र स्थापित करने जैसी परियोजनाओं ने भारत को तकनीकी और बुनियादी ढांचे को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

 कार्यक्रम में पंडित नेहरू की छायाप्रति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।

कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कांग्रेस कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, महिला ब्लाक अध्यक्ष गीता सजवाण, अगस्त लाल साह, विश्व विजय सिंह माहरा, पंकज गुरुरानी, विजय तिवारी, विमला पांडेय, दीपा पांडेय, ज्योति पांडेय आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad