रानीखेत में भारत रत्न राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण, बताया आधुनिक भारत का अग्रणी नेता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गाँधी की 80वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।इस अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके विज़न से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य कैलाश पाण्डे ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में शुमार थे, उन्होंने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी उनका विजन हम सबको हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, अगस्त लाल साह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, विश्व विजय सिंह माहरा, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, हेमंत सिंह बिष्ट, यतीश रौतेला, पंकज गुरुरानी, संजय कुमार, दीप उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad