गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जून सन् 1929में महात्मा गांधी तीन दिवसीय प्रवास पर गांधी कुटीर ताड़ीखेत में रूके थे। गांधी जी की इसी प्रवास की स्मृति में हर वर्ष गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य अजय जोशी सम्मानित, शिक्षा मंत्री ने प्रदान किया स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र

पपना गांव स्थित गांधी कुटीर से आरम्भ हुए मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जी के भजन व महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री सहित स्वाधीनता सेनानियों के नाम पर जयघोष करते चल रहे थे। ताड़ीखेत बाजार पहुंचकर कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखे। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की पहल

इस अवसर पर , नगर पालिका चिलियानौला अध्यक्ष अरूण रावत, कांग्रेस कार्डिनेटर कुलदीप कुमार, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी परिषद ने आयोजित किया कवि सम्मेलन, विभिन्न रसों की कविताओं के माध्यम से काव्य रस की अनूठी धारा बही, जिसमें श्रोता हुए सराबोर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad