रानीखेत लालकुर्ती में श्रीरामलीला मंचन में पांचवें दिन दशरथ मरण प्रसंग ने आंखें की नम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया मंचन का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – छावनी नगर के लालकुर्ती कुमपुर बाजार में श्री रामलीला का मंचन पांचवें दिन भी जारी रहा।देर रात तक राम लक्ष्मण सुमन्त संवाद, केवट मिलन, केकई शत्रुघ्न संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा वहीं दशरथ मरण के प्रसंग में लोग भावुक हो उठे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया।श्री रामलीला मंचन के पांचवें दिन दशरथ मरण प्रसंग में दशरथ के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ करते हुए श्री राम के आदर्श से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। श्री माहरा के साथ पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, दिनेश उपाध्याय, पंकज गुरुरानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

.
.

ADVERTISEMENTS Ad Ad