गांधी जयंती के अवसर पर एस एस बी सीमांत मुख्यालय में अधिकारियों और बल कर्मियों ने ली क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ
रानीखेत- सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय द्वारा”स्वच्छता ही सेवा-2026″ अभियान के तहत बीते 17 सितंबर से इस देशव्यापी अभियान के अंतर्गत “स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की मूल भावना को साकार करते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए ,इस क्रम में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सीमांत मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं बलकर्मियों ने अपने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यालय परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इसी क्रम में, गनियाद्योली बाजार क्षेत्र में एक व्यापक एवं वृहद् स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस आयोजन में रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर श्रमदान किया और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को सिंगल-यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा इसके पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।



गांधी जयंती के अवसर पर एस एस बी सीमांत मुख्यालय में अधिकारियों और बल कर्मियों ने ली क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ
गांधी जयंती पर टाना-पन्याली में लघु दुग्ध डेयरी का शुभारंभ , गांवों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल