रानीखेत में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया
रानीखेत- पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती यहां छावनी परिषद द्वारा लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व छावनी परिषद सदस्य विनोद कुमार और वरिष्ठ नागरिक उमेश चन्द्र उपाध्याय ने ध्वज फहराया और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और देशसेवा को याद किया गया। मौजूद नागरिकों, छावनी कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता का संकल्प लिया गया।


ADVERTISEMENTS


राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की पहल