स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा राज्य के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिकों, व्यक्तियों को किया जाएगा सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून– आगामी 15 अगस्त, 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों / कार्मिको / व्यक्ति विशेष को सम्मानित किये जाने के लिए उनके नाम के प्रस्ताव वन विभाग के समस्त कार्यालयों से मांगे गये थे,स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपयुक्त उम्मीदवारों को पुरस्कृत किये जाने के लिए उनके चयन हेतु प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड महोदय द्वारा गठित चयन समिति द्वारा दिनांक 09.08.2023 को परीक्षण किया गया। चयन समिति द्वारा उक्तानुसार प्राप्त प्रस्तावों में से कुल 21 अधिकारियों / कर्मचारियों / वन पंचायत सरपंचों / सदस्यों एवं अन्य को 15 अगस्त, 2023 के अवसर पर सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया गया है, उक्त चयनितो को  देहरादून स्थित वन विभाग के मुख्यालय में 15 अगस्त को वन विभाग के प्रमुख हॉफ द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट में केंद्र सरकार के 12साल बेमिसाल के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर बना सियासी अखाड़ा, विधायक मदन बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जमकर हुई तू तू -मैं मैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad