भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने‌ ग्रामीण क्षेत्र की पद यात्रा कर बतायी देश की मौजूदा तस्वीर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के अंतर्गत कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ताडीखेत ब्लॉक में गुमटा ,जालीखान बिल्लेख ,मेहरखोला आदि गांवों का भ्रमण कर लगभग 12 किलोमीटर की पदयात्रा की और ग्रामीणों को महंगाई ,जातिवाद, क्षेत्रवाद ,नक्सलवाद व आम जन जीवन के हालात क्या हैं देश की सरकार किन परिस्थितियों में हमको ले जा रही है इस बावत जानकारी दी ।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने‌ जगह-जगह‌ अपने संबोधन में कहा कि ‌ आज देश में धार्मिक उन्माद पैदा सिर्फ देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम केंद्र सरकार कर रही है जिससे भारत में सामाजिक सौहार्द ‌‌‌‌का तानाबाना कमजोर होने का खतरा बढ़ रहा है। सरकार अपने सियासी फायदे के लिए‌ आपसी भाईचारे को खराब करने पर आमादा है। सामाजिक माहौल बिगड़ने‌ का असर‌ विकास पर भी पड़ा ‌है विकास का पहिया ग्रामीण क्षेत्रों में रुक सा गया है आज चारों ओर सिर्फ वसूली, टैक्स लगाकर‌ आम व्यक्ति का जीवन दूभर होते जा रहा है। महंगाई आज अपने चरम पर है देश की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं देश की आर्थिक स्थिति भी आज श्रीलंका बांग्लादेश से नीचे आ गई है आज देशवासी अपनी गौरव गाथा और अपने असल जीवन की कहानी को खराब होते देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का आरोप : विधायक प्रमोद नैनवाल नगर पालिका सहित तमाम लम्बित कार्यों पर 'हवा वार्ता' कर लें रहे हवाई श्रेय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आज‌ दूसरा दिन था।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र आर्य ,दीपक मेहरा, दुग्ध निदेशक पान सिंह नेगी ,गंगा सिंह बोरा ,ग्राम प्रधान हिडाम लच्छीराम ,प्रधान बयेडी पुष्कर राम, बिल्लेख प्रधान ललित मोहन उप्रेती ,सौला प्रधान चंदन सिंह मेहरा, पान सिंह मेहरा ,रमेश चंद्र उप्रेती, जय बल्लभ उप्रेती, पूरन चंद,हरीश सिंह, मदन सिंह ,चंद्र भान मेहरा ,मदन राम,राजेन्द्र जलाल , पूरन टनवाल, राधे सिह महरा आदि बड़ी.संख्या में ‌‌कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी से मुक्ति हेतु धरना 75वें दिन जारी,समिति ने नगर हित में किसी भी तरह की अनर्गल बयानबाजी से बचने का सियासी दलों से किया अनुरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *