रानीखेत में ओपन टेनिस कुमाऊं कप प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ, पहले दिन हल्द्वानी, रूद्रपुर,नैनीताल के खिलाड़ियों का रहा जलवा
रानीखेत -ओपन टेनिस कुमाऊं कप प्रतियोगिता 2025 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पूल ए मैच में हल्द्वानी के रजत और विकास पूल बी को मैच में रुद्रपुर आसिम बेग और डॉ रितेश शर्मा की जोड़ी विजयी रही।
प्रतियोगिता का पहला मैच पूल ए में मुदित जगाती /रितेश साह (नैनीताल) और रजत सती / विकास पांडे (हल्द्वानी) के बीच खेल गया जिसमें रजत सती/ विकास पांडे 6- 3 से विजयी हुए। डी एस बिष्ट और हिमांशु कुमार (हल्द्वानी) की जोड़ी ने राघवेंद्र साह और बीएम एस बिष्ट (नैनीताल) की जोड़ी को 6-2 हराया।
पूल बी में रुद्रपुर के आसिम बेग और डॉ रितेश शर्मा की जोड़ी ने नैनीताल के शिवेश्वर और वीरेंद्र की जोड़ी को 6-3 से हराया।वहीं रोमांचक मुकाबले में रुद्रपुर के राजेश कुमार और अशोक अग्रवाल की जोड़ी ने नैनीताल के अमर और पूरन की जोड़ी को 6-4 से हराया।
नैनीताल के अमित जोशी और मानवेंद्र हरबोला ने रुद्रपुर के अनुभव और उत्सव को 6-3 से हराया।हल्द्वानी के कंचन लोहनी और राजेंद्र मेहता की जोड़ी ने नैनीताल के मोहित और जी एल साह की जोड़ी को 6- 2 से हराया।



ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष