केन्द्रीय विद्यालय परिसर में पेयजल को लेकर हाहाकार, गदेरे व स्रोत से पानी लाने को मजबूर हुए लोग
रानीखेत :यहां केंद्रीय विद्यालय परिसर में पिछले पांच दिन से पेयजल की किल्लत बनी हुई है।आलम यह है कि यहां शिक्षक -कर्मचारी आवासीय कालोनी के रहवासियों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है।
केंद्रीय विद्यालय रानीखेत परिसर में इन दिनों लोग पेयजल की एक -एक बूंद को तरस गए है।पिछले पांच दिन से परिसर में पेयजल सप्लाई ठप है।बता दें कि यहां पेयजल सप्लाई का जिम्मा एम ई एस का है। हालात यह है कि विद्यालय में भी विद्यार्थियों को दो-दो बोतल पेयजल लेकर आना पड़ रहा है।
सबसे अधिक समस्या शौचालय में पानी न होने से सामने आई है। शिक्षक कर्मचारियों का कहना है कि कम से कम टैंकर से पानी की न्यूनतम सप्लाई की जानी चाहिए और
एम ई इस के अधिकारियों को इसका तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। पांच दिन से पेयजल किल्लत के चलते परिसर के रहवासियों को आसपास के गदेरे व स्रोत से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।






सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए