पीएम श्री रा बा इ का द्वाराहाट में ग्रीष्म कालीन समर कैम्प आरम्भ, छात्राओं में उत्साह

ख़बर शेयर करें -

* रा बा इ का द्वाराहाट में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी.. इको क्लब के अंतर्गत दिनांक 5 जून से 11 जून तक विद्यालय में सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्रीष्म कालीन समर कैम्प का आयोजन किया जाना है.. दिनांक 5 जून को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत समर कैम्प का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी बबीता तथा राजनीति विज्ञान प्रवक्ता प्रवीना आर्या द्वारा छात्राओं को आसपास के पारिस्थितिक तंत्र में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गयी.प्रधानाचार्य तनुजा जोशी ने छात्राओं को क्षेत्र विशिष्ट वनस्पतियों पर ध्यान केंद्रित कराते हुऐ वृक्षारोपण कराया तथा अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की. छात्रायें समर कैम्प को लेकर बहुत उत्साहित रही. इस अवसर पर सोनिका नेगी , चंद्र मोहन नेगी, जगदीश सहित समस्त छात्राये उपस्थित रही.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad