राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में विज्ञान, पर्यावरण एवं अंतरिक्ष को परिलक्षित करती पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में  वनस्पति विज्ञान, रसायन  विज्ञान एवं जन्तु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में परास्नातक के विद्यार्थियों हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  

प्रतियोगिता में तीनों संकाय के 25 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्णायकों की भूमिका डॉ. सी. एस. पंत, गणित विभाग, डॉ. शंकर कुमार,  गणित विभाग तथा डॉ. शीतल चौहान, भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा संपन्न की गई।  

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रसायन विज्ञान विभाग की जिज्ञासा बिष्ट व मानसी रावत ने प्राप्त की।

द्वितीय स्थान पर रसायन विज्ञान विभाग की मानसी पांडे व पूजा बिष्ट रहीं वहीं तृतीय स्थान पर जंतु विज्ञान विभाग की भावना आर्या व वैशाली तथा रसायन विज्ञान विभाग की दिव्या कैड़ा व कल्पना बिष्ट रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

कार्यक्रम के समापन में विभाग प्रभारियों द्वारा विद्यार्थियों के हौसला अफजा़ई के साथ उन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad