द्वाराहाट के प्रांजुल पंत ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सेना में बने लेफ्टिनेंट ,बचपन से थी देश सेवा की ललक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- प्रांजुल पंत का चयन थलसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। वे मूलत: द्वाराहाट के रहने वाले हैं। वे भारतीय सेना जॉइन कर देश सेवा करना चाहते थे।कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की। उनकी इस उपलब्धि पर पारिवारिक जनों में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां मिल रहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

प्रांजुल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा द्वाराहाट में प्राप्त की। इसके बाद रेम्बो एकेडमी हल्द्वानी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उच्चतम अंकों के साथ पास किया। प्रांजुल पंत रानीखेत व्यापार मंडल के निवर्तमान उपाध्यक्ष दीपक पंत के भतीजे हैं।उनके पिता जगदीश पंत द्वाराहाट में व्यवसायी हैं और‌ माता हंसा पंत वहीं एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं छोटी बहन ग्यारहवीं में पढ़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

प्रांजुल का कहना है कि उनकी सेना के माध्यम से देश सेवा करने की ललक बचपन से ही थी, जो पासिंग आउट परेड के बाद पूरी हो गई है। उनका कहना है कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है।


प्रांजुल की इस उपलब्धि पर विधायक मदन बिष्ट , ब्लाक प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरौला , हरीश लाल साह , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा , हीरा रावत द्वाराहाट व्यापार संघ अध्यक्ष द्वाराहाट आशीष वर्मा , पुष्कर पाण्डे , आशुतोष साह , नेहा साह मेहरा, दीपक बिनवाल’ पंकज जोशी ,कैलाश अधिकारी ,विनीत चौरसिया ,सोनू सिद्धिकी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad