रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर कल‌ सेना के‌ जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

ख़बर शेयर करें -

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड आ रहे हैं। वे चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी: वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. के. वर्मा ने संभाली कमान; रानीखेत में रह चुके हैं सीएम एस

उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है।पार्टी से जुड़े सूत्रों ने राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि की है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।वह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उनका चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है । वहां से लौटकर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad