रानीखेत सांस्कृतिक समिति कराएगी होली पर जिला स्तरीय स्वांग प्रतियोगिता, ग्रीष्मोत्सव पर भी चर्चा
रानीखेतः नगर में संस्कृति के प्रति जागरूक नागरिकों द्वारा गठित रानीखेत सांस्कृतिक समिति की बैठक में नगर में सांस्कृतिक गतिविधियों में तेजी लाए जाने पर चर्चा हुई।जिसमें आगामी होली पर्व के अवसर पर ज़िला स्तरीय आॅन लाइन स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
निर्णय लिया गया कि स्वांग प्रतियोगिता एकल व युगल दो वर्गों में आयोजित की जाएगी जिसमें विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। बैठक में अप्रैल माह के अंत अथवा मई आरम्भ में रानीखेत महोत्सव के आयोजन की कडी़ को जोड़ते हुए ग्रीष्मोत्सव के आयोजन पर भी चर्चा हुई जिसके लिए पुनः प्रशासन, छावनी परिषद सहित अन्य संगठनों के साथ एक बैठक आहूत करने का भी निर्णय लिया गया, जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विमल सती द्वारा की गई। कार्यक्रम में नंदा देवी समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दीपक पंत, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत, समिति उपसचिव गौरव तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिदिकी आदि लोग उपस्थित रहे।



रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार