रानीखेत गणपति पंडाल में आरती में उमड़े श्रद्धालु, चेली ब्वारी ग्रुप की समूह नृत्य प्रस्तुति ने लूटी वाह-वाही
रानीखेत – यहां पंचेश्वर महादेव मंदिर स्थित गणपति पंडाल में आज दूसरे दिन भी रात्रिकालीन आरती में बडी़ संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस मौके पर चेली ब्वारी ग्रुप ने मनमोहक लोकनृत्य से सभी की प्रशंसा अर्जित की।
बता दें कि रानीखेत में मंगलवार को गणपति जी की भव्य शोभा यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। गणेश मंडल द्वारा बद्रीव्यू से गणपति बप्पा की शोभायात्रा नगर परिक्रमा के साथ श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर लाकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।आज दूसरे दिन सुबह से गणपति जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवा-जाही रही। रात्रिकालीन आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर नगर की बहू-बेटियों की टीम चेली ब्वारी ग्रुप ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। नृत्य को मौजूद दर्शकों ने काफी सराहा।

ADVERTISEMENTS




बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर
कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी