भवाली में रानीखेत निवासी वन दारोगा की संदिग्ध हालात में मौत
भवाली: यहां सेनिटोरियम स्थित सरकारी आवास में भवाली रेंज के वन दारोगा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है । वन दारोगा रानीखेत का रहने वाला था।
पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों कोण से जांच में जुटी है। क्योंकि कमरे में मृतक का शरीर अर्धनग्न अवस्था में पलंग से नीचे लटका हुआथा। इसके अलावा कमरे में शव के पास काफी खून फैला हुआ था।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक 59 वर्षीय खष्टी बल्लभ जोशी मूल रूप से रानीखेत के रहने थे।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि अंत्य परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चल सकेगा।



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन