रानीखेत सीट:उक्रांद प्रत्याशी ने गांव-गांव घूमकर मांगे वोट, कहा उत्तराखण्ड को भाजपा-कांग्रेस की लूट से बचाओ
रानीखेत : रानीखेत विधान सभा सीट पर उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार तुला सिंह तड़ियाल का प्रचार अभियान भी गति पकड़ रहा है।उक्रांद की कई टोलियां गांव -गांव जाकर प्रचार कर रही हैं।ठंड व हिमपात के बाद भी उक्रांद कार्यकर्ताओं ने थौली पाली, चमड़़खान,तितालीखेत सौनी रानीखेत,मजखाली, सिलोर आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी तुला सिंह तड़ियाल के लिए वोट मांगे।
प्रचार एवं जन संपर्क अभियान में प्रत्याशी तुला सिंह तडि़याल के साथ डा विश्वम्बर दत्त सती, डॉ केवल जोशी किसन सिंह मेहता, नन्दन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए