रानीखेत की बेटी भूमिका ने एयर फ़ोर्स की तकनीकी शाखा से कमीशन प्राप्त कर नगर व राज्य का नाम किया रौशन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:बीते दिवस रानीखेत निवासी उत्तराखंड की बेटी भूमिका मंगोली ने बेंगलुरू से डेढ़ वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण कर‌ एयर फ़ोर्स की तकनीकी शाखा से कमीशन प्राप्त कर अपने माता-पिता, शहर व अपने राज्य का सम्मान बढ़ाया है।
भूमिका के पिता श्री चितरंजन मंगोली,माता श्रीमती सजला मंगोली तथा दादी व नानी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने उन्हें देशसेवा में अग्रणी रहने का आशीर्वाद दिया।
भूमिका ने अपनी दसवीं की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, बारहवीं की शिक्षा आर्यमान बिड़ला स्कूल हल्द्वानी इंजीनियरिंग JIITनोएडा से हासिल की है। भूमिका के पिता रानीखेत में पेट्रोल पम्प के स्वामी हैं और माता गृहणी हैं। उनकी सफलता पर उनके शुभचिंतकों नगर के रहवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना ‌‌की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
Ad Ad Ad Ad