क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट फ़ाइनल मुकाबले में इलेवन स्टार क्लब थापली ने बीडीएस पातली को पराजित कर ट्राफी पर किया कब्जा,टनवाल रहे मुख्य अतिथि

ख़बर शेयर करें -

ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पातली क्षेत्र भुजान में आयोजित क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट फ़ाइनल मुकाबले में इलेवन स्टार क्लब थापली ने बीडीएस पातली को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की तीस टीमों ने प्रतिभाग किया।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि द कैंट बोर्ड कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वर ‌सिह टनवाल ने‌ विजेता-उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

ग्रामवासियों के सहयोग और राजेन्द्र सिंह नेगी के संयोजकत्व में ग्राम चापड़ पातली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 30 टीमों ने हिस्सा लिया । इलेवन स्टार क्लब थापली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए बी डी एस पातली 15 ओवर में 201 रन बना 28 रनों से पराजित हुई। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि द कैंट बोर्ड कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वर ‌सिह टनवाल थे साथ ही अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य जैनोली त्रिभुवन सिंह फर्त्याल जिला पंचायत सदस्य सोनू फर्त्याल ,उमेश पंत ,संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष पनी राम ,उपाध्यक्ष रमेश खनायत क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय नेगी सुनील महरा श्याम सिंह, लक्ष्मण टनवाल व ग्राम चापड़ पातली के क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ईश्वर ‌सिह टनवाल द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Ad Ad Ad