शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने किया मौन उपवास
रानीखेत – प्रयागराज में ज्योर्तिमठ पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार तथा साधु-संतों के अपमान का उप्र भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस जनों ने रविवार को पंचेश्वर महादेव मन्दिर गेट के बाहर मौन उपवास किया।
कार्यक्रम उपरांत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं संत समाज के सम्मान की रक्षा हेतु एक शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त संदेश था। मौन रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि संत समाज का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जाती है।कहा कि पार्टी सदैव धर्म, आस्था, संस्कृति और संत समाज के सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा अन्याय के विरुद्ध चुप नहीं बैठेगी।
इस मौन व्रत उपवास कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष हॉकी संघ अगस्त लाल साह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, विश्व विजय सिंह माहरा, सुरेंद्र पवार, कार्तिक कुमार, उदय कुमार, मन्नू, लवी, अंकुश सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण