प्रकृति को बचाना ही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है — करन माहरा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा करन माहरा, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, तथा उनकी बड़ी सुपुत्री के जन्मदिवस के अवसर पर निर्वाणा पार्क (रानीझील के निकट) में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक पौधे रोपे गए तथा पार्क परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि “जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का भी अवसर है। यदि हम अपने बच्चों को स्वच्छ हवा, निर्मल जल और हरा-भरा पर्यावरण देना चाहते हैं, तो आज से ही प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना होगा।”

उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल छाया या फल ही नहीं देता, बल्कि अनगिनत जीवों का जीवन, आने वाली पीढ़ियों की साँसें और धरती का भविष्य भी अपने भीतर संजोए रखता है। प्रकृति हमें बिना किसी भेदभाव के सब कुछ देती है, इसलिए उसका संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर को एक पौधा लगाकर और उसकी देखभाल करके यादगार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत सायंकाल करन माहरा श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर, रानीखेत में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण किया तथा भगवान महादेव से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  गोलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा,तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, चारों की मौत


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरूण रावत, पी०सी०सी० मेंबर कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पावर, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, गीता माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चंदन बिष्ट, पंकज गुरुरानी, सभासद सूंदर कुँवार्बी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, विनीत चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रेम सिंह कुवार्बी, संदीप बंसल, राजेन्द्र कुमार, नंदकिशोर, यूथ कांग्रेस से ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, जिलाध्यक्ष अरसालन शेख़, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, सौरभ बिष्ट, सौम्या कुवार्बी, पवन बिष्ट, अजय रावत, राहुल रौतेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऐना गांव में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, मामूली विवाद बना हत्या का कारण, हत्यारोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS Ad Ad