राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में लगा सिकल सेल एनीमिया परीक्षण शिविर
रानीखेत- राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में सिकल सेल एनीमिया का परीक्षण किया गया, जिसमे स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा 71 छात्र- छात्राओं एवं 5 शिक्षकों का परीक्षण किया गया सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा देवेन्द्र उप्रेती, डा शिखा जोशी, आशा मनराल फार्मासिस्ट, अमिता तिवारी प्रेमा सुयाल उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के स्वास्थ्य शिविर संचालन प्रभारी श्री विजय बेलवाल तथा अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र सिंह नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन