राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत दो -दिवसीय अंतर-संकाय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -स्व जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के दो दिवसीय अंतर संकाय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले हुए जिसमें बैडमिंटन एकल छात्र वर्ग में कमलेश चौधरी विजेता एवं राजेंद्र सिंह उपविजेता रहे। बैडमिंटन एकल छात्रा वर्ग में कृतिका रावत विजेता एवं पलक उपविजेता रही।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

बैडमिंटन युगल छात्र वर्ग में मुकुल जलाल एवं कमलेश चौधरी विजेता एवं मनोज कोरंगा एवं राजेंद्र सिंह उपविजेता रहे। बैडमिंटन युगल छात्रा वर्ग में कृतिका रावत एवं पलक विजेता एवं मोनिका बजेठा एवं वैशाली तिवारी उपविजेता रहे।
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में मुकुल जलाल विजेता एवं अंकित आर्य उप विजेता रहे।
प्रतियोगिता में डॉ रश्मि रौतेला, डॉ प्राची जोशी, डॉ गणेश नेगी, डॉ महिराज मेहरा, डॉ अभिमन्यु कुमार डॉ निधि पाण्डे, डॉ पूजा बोरा, डॉ बुशरा मतीन, डॉ नीमा बोरा, डॉ पारुल बोरा, डॉ नितिका, डॉ तनूजा तिवारी, समस्त छात्र संघ पदाधिकारी एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सचिव डॉ रूचि साह एवं डॉ राहुल चन्द्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad