स्व० सोबन सिंह बिष्ट एवं स्व० अन्नपूर्णा देवी स्मृति स्नूकर टूर्नामेंट सम्पन्न, हिमांशु कुमार ने जीता फाइनल मुकाबला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : यहां सदर बाजार स्थित जगाती बिलियर्ड्स में स्व० सोबन सिंह बिष्ट एवं स्व० अन्नपूर्णा देवी की स्मृति में स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के 47 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में हिमांशु कुमार ने विपुल पवार को 4-2 से हराया।हाईएस्ट ब्रेक (45) का प्राइज हिमांशु कुमार ने जीता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने विजेता हिमांशु कुमार और उपविजेता विपुल पवार को आकर्षक ट्रॉफी के साथ‌ ₹10,000/- और ₹5,000/- प्राइज़ मनी‌ प्रदान की। आकर्षक ट्रॉफी खेल शिक्षक उमेश बिष्ट ‘बेदी’ की ओर से सहयोग स्वरूप प्रदान की गई थी जबकि जगाती बिलियर्ड्स के स्वामी आशुतोष साह ने आयोजन के लिए संसाधन सहयोग प्रदान किया।जीतन जयाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप कुमार मुख्य आयोजक की भूमिका में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार



इस अवसर पर यतीश रौतेला, हरीश मनराल, भुवन साह, ललित सिंह बिष्ट, पंकज जोशी, दीवान नेगी, दीपक अग्रवाल, महेंद्र रावत, चंदन सिंह बिष्ट, हीरा सिंह, संजय चौधरी, दीप उपाध्याय, पुष्कर अधिकारी, कमल कुमार, दीवान नेगी, सोनू सिद्दीकी, विजय कुमार, प्रतीक, मनीष भगत, मो० हसीन, धीरज वर्मा, दीपक बिष्ट, डी०एस० नेगी, नवल साह, सौरभ बिष्ट, राहुल कुमार, महेश नेगी, अजय बिष्ट, प्रशांत थापा, दीपक सोंठियाल, हरीश कुमार, उदित राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad