राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ताडी़खेत ब्लॉक का दबदबा, खिलाड़ियों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत– महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक ताडी़खेत का दबदबा कायम रहा।

डा0 शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया की चंद्र प्रकाश ने सीनियर वर्ग अंडर-19 में त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलदीप रावत मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत ने ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ज्योति आर्य ने चक्का फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। गौरव बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज शेर गोला में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी ताडी़खेत श्री एस एस चौहान, ब्लॉक कीड़ा समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट, कोच के रूप में उपस्थित मनमोहन देव चंदन सिंह मेहरा, राजीव खाती दीपेश उपाध्याय , शादाब , नवीन वर्मा , विनोद कुमार , महेंद्र सिंह भैसोड़ा, राजेंद्र जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।