टैम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त,5 सैलानियों की मौत ,कई घायल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर-27 अक्टूबर :-मुनस्यारी से बागेश्वर लौट रही पश्चिम बंगाल के पर्यटकों से भरी टैंपो ट्रैवलर हादसाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में फिलहाल पांच पर्यटको के मारे जाने की खबर है। कई लेाग घायल भी हुए है।

हादसा कपकोट के पास जसरौली क्षेत्र में हुआ। हादसाग्रस्त टैंपो ट्रैवलर हल्द्वानी की है। गाड़ी मालिक भी मौके के लिए रवाना होगए हैं। गाड़ी 13 सीटर थी। फिलहाल हादसे का कारण पीछे वाली गाड़ी का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार अब से कुछ देर पहले मुनस्यारी से कौसानी बाया शामा आ रही एक ही टूर एंड ट्रेवल एजेंसी की दो गाड़ियां आपस में भिड़ गई।

इससे आगे चल रही गाड़ी तो सड़क पर ही पलट गई लेकिन पीछे चल रही 13 सीटर टैंपो ट्रेवलर खाई में जा गिरी। इसमें उस वक्त कितने लोग सवार थे यह फिलहाल नहीं पता चला है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गाड़ी के चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वाहन के खाई में गिरने के कारण कम से कम 5 पर्यटकों की मौत हो गई हैं। सभी लोग पश्चिम बंगाल के हैं।

सड़क पर ही पलटी दूसरी गाड़ी में सवार पर्यटकों के भी चोअें आई है। खाई में गिरी टैंपो ट्रैवलर का नंबर यूके 04 पीए 1755 बताया जा रहा है। यह 13 सीट बस है। गाड़ी स्वामी के अनुसार उनकी तीन बसें बुक की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

आज पर्यटकों को लेकर वाहन मुनस्यारी से कौसानी आ रहे थे। लेकिन शामा क्षेत्र में हादसा हो गया। पुलिस और ग्रामीण मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चला रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad