चमोली के पिनोला गांव के पास टेंपो ट्रैवलर पलटी,चौदह यात्रियों की सांसें अटकी
चमोली: बद्रीनाथ से वापस आ रहा टेंपो ट्रैवलर पिनोला गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसकारण उसमें सवार १४ यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई।यदि अनियंत्रित वाहन दूसरी तरफ पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।चमोली जिले के गोविंदघाट के पास पिनोला गांव में हुए इस हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो ट्रेवल से सभी को निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन टेम्पो ट्रेवलर UK 11-PA- 0177 जो बद्रीनाथ से वापिस आ रहा था। जैसे ही पिनोल गांव पहुंचा वह अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया अचानक हुई इस घटना से वहां घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई वाहन में 14 लोग सवार थे जो सामान्य घायल थे। सभी को सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक उपचार दिया गया दुर्घटनाग्रस्त वाहन को वहाँ उपस्थित स्थानीय लोगों और जेसीबी की सहायता से सीधा किया गया।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन