स्थानांतरण होने से क्रोधित फार्मासिस्ट ने चिकित्सा अधिकारी का सिर फोड़ा,खुद भी खा लिया जहर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : गोलापार के कुवरपुर में राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्साधिकारी पर उनके ही फार्मासिस्ट ने हमला कर दिया। हमले में सिर में लकड़ी से वार करने पर पशु चिकित्साधिकारी लहूलुहान हो गई।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया हैं। चर्चा है कि हमले के बाद फार्मासिस्ट ने भी जहर खा लिया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा निवासी विनीता टोलिया जंगपांगी ने बताया कि वह राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी है। वही अस्पताल में भुवन चंद पंत नाम का शख्स फार्मेसिस्ट है। आरोप है कि फार्मासिस्ट कुछ काम नहीं करता है। उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन पहले विभागीय अधिकारी ने भुवन को बुलाया और ट्रांसफर होने की जानकारी दी। इससे भुवन आक्रोशित हो गयाआज सुबह करीब 10 बजे पशु चिकित्साधिकारी अस्पताल पहुंची।

तभी भुवन आक्रोशित होकर उनके ऑफिस में आया और हाथ में फंटी लेकर सिर पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। इसके बाद उनके पति मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, चर्चा है कि फार्मासिस्ट ने हमले के बाद जहर खा लिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
Ad Ad Ad