रीना चिल्ड्रेन एकेडमी में सौल्लास मनाई गई बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
रानीखेत – रीना चिल्ड्रेन एकेडमी जू़हा रानीखेत में आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सौल्लास मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गयाऔर दोनों महापुरूषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से विभिन्न किरदार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह और निर्मला अनिल सिंह ने बच्चों से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र से शिक्षा लेने की अपील की।



ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न