राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मना

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट -बा इं का द्वाराहाट में भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के शहीदी दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

कार्यक्रम का संचालन देवकी जोशी द्वारा किया गया. प्रवक्ता माया मेहरा द्वारा महापुरुषों के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर छात्राओं ख़ुशी राज प्राची आर्या व तुलसी वर्मा को पुरुस्कृत किया गया।राष्ट्रीय एकता पर गूंजे गगन में महके पवन में सदभावना गीत गाये गये। प्रधानाचार्य तनुजा जोशी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल व श्रीमती इंदिरा गाँधी को आधुनिक भारत के निर्माता व जननी बताते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही सम्पूर्ण विद्यालय परिवार शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाये रखने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad