व्यापार मंडल ने ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए व्यापारियों के मध्य चलाया जागरूकता अभियान
रानीखेतः- व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आज बाजार में सघन सम्पर्क अभियान चलाकर ओमीक्रोन के प्रति व्यापारियों को जागरूक किया और सावधानी बरतने की अपील की।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार में आज व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील की और इस संबंध में पर्चा वितरण भी किया। जागरूकता अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी आदि लोग शामिल रहे ।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए