छावनी परिषद ने आज फिर करीब 35 से 40 आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर‌ खदेड़ा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:छावनी नगरी रानीखेत में आवारा पशुओं द्वारा राहगीरों को चोटिल किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद‌ आज छावनी परिषद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क़रीब35से 40 आवारा पशुओं को नगर की सीमा से बाहर खदेड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

बता दें कि रविवार की पूर्वाह्न आवारा बिगड़ैल गाय‌ ने एक अधिवक्ता और उनकी पुत्री पर हमला कर‌ घायल कर दिया था।इससे पूर्व बीते माह 15 से 18 मई के दरम्यान भी एक बिगड़ैल गाय ने की नागरिकों को चोटिल किया था जिसकी शिकायत पर छावनी परिषद प्रशासन ने 19मई को करीब पचास आवारा पशुओं को शहर‌ की सीमा से बाहर खदेड़ दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

छावनी परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक चन्दन कुमार ने बताया आज गुरूवार सुबह करीब 35से 40 आवारा पशुओं को छावनी परिषद द्वारा नगर की सीमा से बाहर खदेड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad