कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो, तिरंगा यात्रा’ पांचवें दिन भी रही जारी, पदयात्रियों ने देश‌भक्ति गीतों से माहौल में भरा‌ जोश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस की सात दिवसीय ‘भारत जोड़ो, तिरंगा ‌‌‌‌‌‌‌‌यात्रा’ आज पद यात्रा के‌ पांचवें दिवस ग्राम सभा ऐरोड़ वह खनिया पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ‌‌‌‌‌‌‌ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उनकी संघर्ष गाथा‌ पर प्रकाश‌ डाला। इस अवसर‌ पर‌ कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों से‌ वातावरण में उत्साह का भी संचार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

पदयात्रा में शामिल कांग्रेस के ताड़ीखेत ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह ‌‌‌‌‌दे‌व ने‌ केंद्र सरकार‌ पर कड़े प्रहार करते हुए ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ग्रामीणों को‌ भाजपा द्वारा किए रोजगार‌ और पंद्रह लाख धनराशि देने‌ के‌ वादे की याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री मोदी‌ को झूठा करार‌ दिया। वहीं पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे द्वारा तिरंगे झंडे का जय घोष करते हुए ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ व ‘दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल’ ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम’ वंदेमातरम आदि राष्ट्र भक्ति गीत गाते हुए खनिया ग्राम सभा‌ में कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में उपस्थित नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार विश्व विजय माहरा ,संदीप बंसल, कृपाल माहरा, पूर्व प्रधान दीवान सिंह, ग्राम प्रधान खनिया प्रिया आर्या ,तुलसी बिष्ट, सावित्री बिष्ट, राधा बिष्ट ,दीपा बिष्ट ,दीपा बिष्ट, प्रभा बिष्ट, कमला बिष्ट ,प्रेमा बिष्ट, कलावती बिष्ट ,तुलसी बिष्ट ममता बिष्ट पुष्पा बिष्ट इंदु बिष्ट महेंदर् सिंह बिष्ट ,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंदर् सिंह बिष्ट ,दीपक माहरा ,कैलाश अधिकारी, गोपाल सिंह आदि कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ के तहत‌ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की‌ पदयात्रा ज़ारी रही
ADVERTISEMENTS Ad Ad