लापता व्यक्ति का शव किलकोट के पास जंगल में मिला, गुलदार द्वारा शिकार बनाए जाने का अंदेशा
रानीखेत: नगर के नाई मुहल्ला निवासी गुमशुदा वृद्ध व्यक्ति का अधखाया शव समीपवर्ती किलकोट के जंगल से बरामद हुआ है। उन्हें गुलदार द्वारा शिकार बनाए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
बता दें कि नाई मुहल्ला निवासी ७५वर्षीय गुलाम नबी बीती 24मई की देर शाम से लापता थे। जिनकी स्वजन खोजबीन में लगे थे।कुछ लोगों ने उस दिन उन्हें किलकोट की दिशा में जाते देखा गया था।आज उनका अधखाया शव किलकोट के पास जंगल में एक गुफानुफा स्थान से बरामद हुआ।माना जा रहा है कि वे गुलदार का शिकार हुए हैं।इधर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर यहां जीएसएम राजकीय चिकित्सालय में अन्त्य परीक्षण के लिए लाया गया।खबर लिखने तक अन्त्य परीक्षण चल रहा था।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए