रोमांचक रहा फुटबॉल का अन्तिम मुकाबला,अरावली सदन ने जीता मुकाबला
रानीखेत :जी•डी • बिरला स्कूल रानीखेत में फुटबॉल का अन्तर्सदनीय फाइनल मैच खेला गया। आज विद्यालय के सेमीफाइनल विजेता सदन अरावली व विन्ध्य के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। मुकाबला कड़ी टक्कर का रहा । जिसमें अरावली ने विन्ध्य को 2-0 से मात दी। अरावली सदन में कार्तिकेय नेगी, गौरव तिवारी, कृश नरायण , जतिन अधिकारी, प्रियांशु रावत, पार्थ शर्मा , रुद्र रौतेला व अर्पित जैन शामिल थे। विन्ध्य सदन टीम में शुभम बहरा, परमेश्वर गिरी, मानस नैनवाल, आर्यन बोरा, विजय, देवाशीष , अनंत बिष्ट व दक्षेश विक्रम प्रताप सिंह शामिल थे।
विद्यालय के विस्तृत खेल मैदान में यह खेल प्रतियोगिता प्रातः शुरु हुई। विद्यालय प्राचार्य मो॰ आसिम अली ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढाया। PTI श्री रुद्र चटर्जी की देखरेख में यह मैच करवाया गया।
खेल का आंखो देखा हाल सुनाने के लिए ॠषि देव अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मौजूद रहे। विद्यालय प्राचार्या मो• आसिम अली ने विजयी सदन को बधाई देते हुए कहा कि खेल में अव्वल रहने के लिए शारीरिक और मानसिक संतुलन आवश्यक है।




जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा