खनिया ग्राम सभा से विसर्जन हेतु निकली मां की भव्य शोभायात्रा, पारम्परिक झोड़ों ने शोभायात्रा में भरा लोकरंग तो मां के जयकारों ने माहौल बनाया भक्तिमय

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आज विजयादशमी पर रानीखेत का वातावरण मां दुर्गा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। निकटवर्ती खनिया गांव में विशेष पूजा के साथ पूजा पंडाल से मां को विदा किया गया।खनिया से रानीखेत तक मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं के पारम्परिक झोड़ों ने शोभायात्रा में लोक रंग भर उसे और भी भव्य बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोहान पुल के बाद‌ अब हल्द्वानी -रामनगर के बीच चकलुवा पुल भी धड़ाम होने के कगार पर पहुंचा (देखें वीडियो)

प्रातः समय मां दुर्गा पूजा समिति खनिया के तत्वावधान में निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां के डोले पर पुष्प एवं अक्षत वर्षा कर अगले बरस फिर पधारने की प्रार्थना की। शोभायात्रा के साथ आस्था का रेला चल रहा था। महिलाएं जहां पारम्परिक परिधान में झोड़ा नृत्य कर रही थीं वहीं नन्हें बच्चों ने भी कृष्ण-गोपियां व मां दुर्गा प्रसंग को लेकर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। बाद में शोभा यात्रा विसर्जन हेतु रतगल बगूनआ के लिए रवाना हो गई।भव्य शोभायात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 28वां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव एवं‌ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ रविवार को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न, आयोजित हुआ भंडारा