बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत अचानक बिगडी़
देहरादून : आंदोलित बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की घंटाघर के पास तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह धरना स्थल पर बेहोश हो गए। पूर्व सीएम की तबियत बिगड़ने से अफरा -तफरी का माहौल बन गया।
देहरादून में प्रदर्शन के दौरान युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच घंटाघर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हरीश रावत के अचानक तबियत बिगड़ने से अफरा -तफरी मच गई।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न