रानीखेत में पूरी भव्यता से निकली गणपति जी की विसर्जन यात्रा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : यहां शिव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति गणेश मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई गणपति जी की मूर्ति की विसर्जन शोभा यात्रा आज नगर में पूरी भव्यता के साथ निकली। इस मौके पर सर्वप्रथम मंडल के सदस्यों द्वारा हवन-यज्ञ करने के उपरांत गणपति जी की आरती की गई और उन्हें भोग लगाया गया और भक्तों में इस प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद उनको फूलों से सजे वाहन पर विराजमान करके बैंड बाजों व ढोल की थाप पर मराठा समाज नगर के श्रद्धालुओं के साथ “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मुरति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के आमंत्रण घोष के साथ नाचते- गाते और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते नगर भर में घूमे।
शोभा यात्रा शिव मंदिर से विभिन्न बाजार होकर गांधी चौक पहुंची जहां पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में मराठा स्वर्णकार समाज के अलावा क्षेत्रीय विधायक करन माहरा,क्षेत्र प्रमुख ताडी़खेत हीरा रावत,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद नैनवाल, प्रसिद्ध बागवान गोपाल उप्रेती,सहित बडी़ संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।बाद में गणपति शोभा यात्रा कोसी नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए खैरना रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क
ADVERTISEMENTS Ad Ad